समाचार

विश्व स्तरीय जांच लेब द्वारा तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ: महावीर भवन पुरानी धानमंडी में 7 दिसंबर तक होगा आयोजन 


वीर-वीरा यूथ परिवार द्वारा तीन दिवसीय( न्यूनतम शुल्क) पर विशाल संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच एवं हैल्थ एक्सपर्ट द्वारा परामर्श शिविर महावीर भवन पुरानी धानमंडी में 5 से 7 दिसंबर तक लगाया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, वीर सुभाष पहाड़िया की खबर…


कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल संस्था परिवार की ओर से सबको प्यार सबकी सेवा जिओ और जीने दो उद्देश्य से मानव सेवार्थ शरीर स्वस्थ है तो जीवन में सबकुछ सही है कि भावना से संस्था के वीर-वीरा यूथ परिवार द्वारा तीन दिवसीय( न्यूनतम शुल्क) पर विशाल संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच एवं हैल्थ एक्सपर्ट द्वारा परामर्श शिविर महावीर भवन पुरानी धानमंडी में 5 से 7 दिसंबर तक लगाया गया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद के सभापति सुरेश सिखवाल, संस्था जोन सचिव वीर कैलाश पांडया, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाडिया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश कुमार जैन, अशोक जैन और डॉ. लाल पेथलैब्स के मैनेजर गणेश धोलामंडी, अश्विनी मारु, पवन अग्रवाल ने भगवान महावीर के सामने दीप प्रज्वलित किया और महावीर प्रार्थना का वाचन किया गया। सचिव अजित पहाड़िया और संयोजक संपत बगड़िया ने बताया कि सभापति और गणमान्य जन का वीर सुनील माथुर, वीर अशोक वीरा सीता गंगवाल, वीर दिनेश लाडना, वीर रमेश, वीर विजय पहाडिया, वीर सदीप, वीर निर्मल पांडया, वीर नरेश जैन, वीर प्रदीप काला, वीर आनंद सेठी, वीरा सरोज पाटनी, वीरा राखी बडजात्या, मनीषा कल्पना पहाडिया ने स्वागत किया। महानगरों की सुविधा कुचामन में मिलने पर आमजन स्वास्थ्य के प्रति (सजगता )जागरूकता के भावना से शिविर मे लाभ ले रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page