आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सान्निध्य में कृष्णा नगर रंगबाड़ी जैन मंदिर परिसर के समीप संतशाला निर्माण के लिए शिलान्यास विधि-विधान से हुआ। यह कृष्णा नगर दिगंबर जैन समाज के लिए हर्ष का विषय है। कोटा से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह खबर…
कोटा। आचार्य श्री प्रज्ञा सागरजी मुनिराज ससंघ के पावन सान्निध्य में कृष्णा नगर रंगबाड़ी जैन मंदिर परिसर के समीप संतशाला निर्माण के लिए शिलान्यास विधि-विधान से हुआ। यह कृष्णा नगर दिगंबर जैन समाज के लिए हर्ष का विषय है। इस मांगलिक अवसर के मुख्य पुण्यार्जक राजमल जैन, अरविंद सरोज जैन परिवार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री के सान्निध्य में अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। प्रतिष्ठित पंडित उदय शास्त्री के निर्देशन में वास्तु-विधान कराया गया। पुण्यार्जक परिवारों द्वारा स्वर्ण, रजत एवं ताम्र शिलाओं का विधिपूर्वक प्रतिष्ठापन किया गया। साथ ही निर्देशानुसार विविध वास्तु यंत्रों की स्थापना भी हुई।
संतशाला निर्माण के लिए कैलाश, सिद्धार्थ सेठी परिवार, पुरुषोत्तम खेड़ा वाले, छोटूलाल, कुलदीप, प्रदीप परिवार तथा विजय कुमार चंद्रकांता जैन परिवार का योगदान उल्लेखनीय रहा।
यह समाजजन रहे सौभाग्यशाली
धर्मसभा का शुभारंभ हर्षाली जैन के मंगलाचरण से हुआ। दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण का सौभाग्य सरोज संजय बाकलीवाल परिवारजन तथा पाद प्रक्षालन का सौभाग्य इंद्र कुमार इंद्रा जैन परिवारजन को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट करने वालों में शांति प्रकाश मयंक, सिद्धार्थ सेठी, महेंद्र (चेचट), मोहन (राजगढ़), मनोज अक्षय तथा लालचंद मनीष जैन परिवार शामिल रहे।
इन समाजजनों की उपस्थिति सराहनीय रही
अपने मंगल प्रवचन में आचार्य श्री ने कहा कि संतशाला का निर्माण मोक्ष मार्ग की सीढ़ी है। यहां साधु-साध्वी की तपस्या से समाज लाभान्वित होता है। संत निवास से समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की शक्ति बढ़ती है। मंच संचालन संजय निर्माण एवं सचिन जैन गोधा ने किया। कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज, महामंत्री पदम बड़ला, गुरु आस्था परिवार के लोकेश सोनी, मनोज जैसवाल, पारस पत्रिका तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष संजय बाकलीवाल एवं महामंत्री निर्मलकुमार जैन ने सभी दानदाताओं, महिला मंडल, युवा मंडल एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर विकास समिति, कृष्णा नगर द्वारा किया गया।













Add Comment