समाचार

कुपोषण से बचाने के लिए समाज मुक्त हस्त से सहयोग करें : कुपोषण से मुक्ति के लिए जैन समाज और थूवोनजी कमेटी ने 14 लाख का दिया चेक


जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी पहुंचकर मुनि श्री सुधासागरजी के समक्ष जिला को कुपोषण से मुक्ति करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। अशोकनगर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…


अशोकनगर। जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी पहुंचकर मुनि श्री सुधासागरजी के समक्ष जिला को कुपोषण से मुक्ति करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। संत श्री का आशीर्वाद चाहने पर देशभर से कुपोषण दूर करने और बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध करने के लिए दानदाताओं की लाइन लग गई। गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ राजेश केसी को 14 लाख का चेक थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू, मिल महामंत्री मनोज भैसरवास, कोषाध्यक्ष प्रमोद मंगल, दीप मंत्री राजेंद्र हलवाई, जैन समाज अध्यक्ष राकेश कांसल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, उपाध्यक्ष अजीत बरोदिया, प्रदीप तारई, राजेंद्र अमन, मंत्री शैलेंद्र श्रागर, मंत्री विजय धुर्रा, मंत्री संजीव भारिल्य, मीडिया प्रभारी अरविंद कचनार की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

ये बच्चे देश का भविष्य बनेंगे

इस अवसर पर मुनि श्री सुधासागरजी ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी की अहिंसा तो एक चींटी की रक्षा करने का उपदेश देती है फिर तो यह संगी पंचेंद्रीय मनुष्य की बात है। कल ये बच्चे देश का भविष्य बनेंगे। आपके जिला कलेक्टर आदित्य सिंह आए थे और उन्होंने जिले में छोटे-छोटे बच्चों में कुपोषण की बात रखी थी। हमारा भाव है देश में एक भी बच्चा कुपोषित नहीं होना चाहिए। कम से कम हम जिस जिले में बैठे हैं। जिले को कोई भी बालक-बालिका कुपोषित ना रहे। इस के लिए जैन समाज को मुक्त हस्त से सहयोग करना है और वह काम हो रहा है। जिला पंचायत सीईओ राजेश केसी ने कहा कि कलेक्टर के नेतृत्व में कुपोषण से मुक्ति का अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके परिणाम भी आ रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page