आचार्य श्री देवनंदी जी महाराज की प्रेरणा से तहसील प्रेस क्लब मध्यप्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वावधान में बंडा विधानसभा स्तरीय तेरहवां प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें आचरण से सुदेश तिवारी, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक से वंदना तोमर, सत्ता सुधार से संजय गुप्ता, छतरपुर टाइम से मनीष जैन, नो फिकर चैनल से अभिनव मुखुटी पत्रकार गौरव से सम्मानित हुए। शाहगढ़ से पढ़िए, यह खबर…
शाहगढ़। आचार्य श्री देवनंदी जी महाराज की प्रेरणा से तहसील प्रेस क्लब मध्यप्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वावधान में बंडा विधानसभा स्तरीय तेरहवां प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। साथ ही पत्रकार सम्मेलन भी किया गया। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर, लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल शाहगढ़ के तत्वावधान में विद्यालय प्रांगण में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अजय तिवारी कुलाधिपति एसवीएन सागर, नवीनसिंह एसडीएम बंडा, विशिष्ट अतिथि टीसी राय तहसीलदार, रिया जैन सहायक संचालक पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक, भारतीय जैन क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया, चक्रेश मोदी कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील जैन एलआईसी मंचासीन रहे। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में ब्रह्मचारी बहन दीपा दीदी, ज्योति दीदी ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। सुसंस्कारित एवं व्यसन मुक्त समाज की स्थापना कैसे करें, इस विषय पर दीदी ने व्यक्तव्य दिया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल एवं सन्मति विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अतिथियों का सम्मान शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
इनका किया गया सम्मान
रिटायर्ड एसडीओ इंजीनियर महेश जैन क्षेत्र गौरव से सम्मानित, आचरण से सुदेश तिवारी, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक से वंदना तोमर, सत्ता सुधार से संजय गुप्ता, छतरपुर टाइम से मनीष जैन, नो फिकर चैनल से अभिनव मुखुटी पत्रकार गौरव से सम्मानित किए गए। चार पीएससी चयनित और 200 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। संचालन संयोजक मनीष विद्यार्थी और डॉ. अशोक जैन, देव संधेलिया ने किया। आभार अध्यक्ष प्रकाश जैन ने माना। तहसील प्रेस क्लब का यह कार्यक्रम 2012 से निरंतर किया जा रहा है और इस वर्ष तेरहवां प्रतिभा सम्मान समारोह एवं ज्ञानोदय प्रेस अवार्ड कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम की सराहना करते नहीं थके अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने 12 वर्षों से लगातार इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम नवीन सिंह ने कहा कि आयोजन में पहली बार शामिल हुआ लेकिन, पत्रकारों द्वारा यह आयोजन इतने अच्छे तरीके से करना पहली बार देखा। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार टीसी राय ने कहा कि प्रतिभा सम्मान से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है एवं जो बच्चे सम्मानित होते हैं, वह अपना, अपने परिवार का और अपने नगर का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम में शाहगढ, बंडा, बराराठा, दलपतपुर बीला, रुरावन, कंदवा के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। स्थानीय पत्रकारों में सुनील तिवारी, बृजेश गुप्ता, बृजेश ताम्रकार धीरज प्रजापति, राजेश असाटी, सेलू राजा उपस्थित रहे।













Add Comment