जयपुर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में डॉ. अखिल बंसल और उनके भ्राता अजित बंसल को लौह पुरुष एकता अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। पढ़िए पारस जैन “पार्श्वमणि” की रिपोर्ट…
जयपुर। भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित समारोह में समन्वय वाणी के संपादक डॉ. अखिल बंसल को साहित्य और संस्कृति के उत्थान के लिए तथा उनके छोटे भ्राता अजित बंसल को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान हेतु लौह पुरुष एकता अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया।
यह पहला अवसर था जब दोनों भाइयों को एक ही मंच पर एक साथ सम्मानित किया गया। समारोह में मंचासीन अतिथियों में राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, ग्लोबल चांसलर व शिक्षाविद हुकमचंद गणेशिया, श्रमण संस्कृति बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुधांशु कासलीवाल, सड़क परिवहन सदस्य निर्मल जैन और समाजसेवी सवेन्द्रजीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मंच संचालन एडवोकेट डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को भी शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति द्वारा यह भी बताया गया कि संगठन को अब तक 25 राष्ट्रों द्वारा ध्वज प्रदान किया गया है, जो भारत के लिए गौरव की बात है।













Add Comment