अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग शाखा उमंग की ओर से सेवा भावना एवं दीपावली मिलन का सुंदर आयोजन किया गया। कृत्रिम अंग केंद्र में 35 दृष्टिबाधित बच्चों के बीच प्रेम, स्नेह और आत्मीयता से स्वेटर, मौजे, नमकीन, मिठाई आदि वितरित किए। इस अवसर पर ग्रुप की सभी सदस्याओं ने बच्चों के साथ बैठकर सुस्वादु भोजन का आनंद भी लिया। पढ़िए, यह खबर…
अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग शाखा उमंग की ओर से सेवा भावना एवं दीपावली मिलन का सुंदर आयोजन किया गया। अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद की मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ दीपावली पर्व के आगमन पर अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग शाखा उमंग ने अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए कृत्रिम अंग केंद्र में 35 दृष्टिबाधित बच्चों के बीच प्रेम, स्नेह और आत्मीयता से स्वेटर, मौजे, नमकीन, मिठाई आदि वितरित किए। इस अवसर पर ग्रुप की सभी सदस्याओं ने बच्चों के साथ बैठकर सुस्वादु भोजन का आनंद भी लिया। बच्चों की खुशी और उत्साह देखने लायक था। उन्होंने सुंदर गीत प्रस्तुत किए और अपने हृदयस्पर्शी उद्गार व्यक्त किए, जिससे पूरा वातावरण भावनाओं और उमंग से भर उठा। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमलता गोधा ने बताया कि इस आयोजन में उमंग परिषद की सभी सदस्याओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम में विनय, केंद्रीय महामंत्री प्रभाजी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरला , ग्रुप संरक्षक नीता कासलीवाल, रिंकू अजमेरा, दीपाली कासलीवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी अतिथि हरि अग्रवाल एवं विष्णु बिंदल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सुंदर मंगलाचरण अनिता बडजात्या द्वारा प्रस्तुत किया गया।
संचालन पूजा जैन और नम्रता अजमेरा ने किया। इस अवसर पर ग्रुप की चांदखेड़ी केथुली यात्रा में सहयोग देने वाली सभी सदस्याओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में साधना अजमेरा, मीना बिलाला, सविता बज, शशि जैन, अनिता सेठी, सविता बडजात्या, संगीता जैन, दीपा जैन, मोनिका कासलीवाल, पारूल पहाड़िया, प्रेरणा अजमेरा, प्रेरणा सोनी, ऋतु बज, श्वेता पाटनी सहित ग्रुप की सभी सदस्याएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल दीपावली की खुशियां साझा करना था, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को सशक्त करना भी रहा।













Add Comment