इंदौर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, आचार्य श्री समय सागर जी महाराज और गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी का अवतरण दिवस धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। 123 जिनालयों में अभिषेक, पूजन और दीपमालाओं से वातावरण भक्तिमय रहा। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…
इंदौर। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज, आचार्य श्री समय सागर जी महाराज और गणिनी आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी का अवतरण दिवस बुधवार को इंदौर शहर के 123 जिनालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि सभी जिनालयों में प्रातः श्री जी का अभिषेक, शांति धारा और नित्य नियम पूजन के पश्चात अष्टद्रव्यों से विशेष पूजन संपन्न हुई।
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, संगम नगर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उपस्थित धर्मप्रेमियों में मनोज जैन, सतीश जैन (इला बैंक), पारस जैन, लक्ष्मीचंद जैन, रमेश जैन बंडा, कमलेश सिंघई, पीयूष जैन, राजेश गंगवाल, प्रदीप गोधा, प्रकाश चंद जैन, कैलाश चंद कासलीवाल, सतीश जैन (ठेकेदार), प्रमोद जैन, अनिल जैन, अमित जैन, आशीष जैन, दिलीप जैन, संपत जैन, अनिमेष जैन, संध्या जैन, आशा गदिया, सीमा काला, निर्मला कासलीवाल, सुजाता सिंघई और निधि जैन प्रमुख रूप से शामिल हुए। संगम नगर जैन समाज के अध्यक्ष अजय जैन व सचिव राकेश सेठी ने बताया कि रात्रि 7:30 बजे आचार्य श्री जी की 108 दीपकों से भव्य महाआरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और समर्पण का अद्भुत वातावरण रहा।













Add Comment