समाचार

जैन पाठशाला एवं संस्कृत विद्यालय के बच्चों ने किया विशेष आयोजन : आचार्यश्री का अष्टदृव्य से पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन


शरद पूर्णिमा एवं आचार्यश्री के अवतरण दिवस पर मुरैना के जैन संस्कृत विद्यालय एवं पाठशाला के बच्चों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। अष्टदृव्य से पूजन, दीप प्रज्वलन, शास्त्र भेंट और चित्र विमोचन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। बच्चों को वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्टता पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। शरद पूर्णिमा एवं आचार्यश्री के अवतरण दिवस पर जैन संस्कृत विद्यालय एवं पाठशाला के बच्चों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के बड़े जैन मंदिर में चातुर्मासरत मुनिश्री विलोकसगरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज की पावन सान्निध्य में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य श्री समयसागर जी महाराज के अवतरण दिवस पर अष्टदृव्य से पूजन किया गया।

सकल बच्चों ने आचार्य श्री के चित्र का विमोचन, दीप प्रज्वलन और शास्त्र भेंट जैसी क्रियाएं विधानाचार्य नवनीत शास्त्री एवं पं. संदीप जैन संगम के मार्गदर्शन में संपन्न की। सांध्यकालीन बेला में प्रश्न मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सर्वोदय पाठशाला के बच्चों को वार्षिक परीक्षा के परिणाम स्वरूप पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संचालक संजय जैन (नगर पालिका) के निर्देशन में हुआ। बच्चों के स्वल्पाहार की व्यवस्था जगदीशचन्द्र जैन, गौरव कुमार जैन और आकाश जैन ने की। पंडित सतेन्द्र जैन शास्त्री, अभिषेक जैन शास्त्री, मंदिर कमेटी, चातुर्मास कमेटी और सैकड़ों साधर्मी बंधु-माता बहिनें उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

You cannot copy content of this page