समाचार

प्रांतीय दसा नरसिंहपुरा समाज महासभा का अधिवेशन हुआ: निर्धारित एजेंडे के बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए


मेवाड़ वागड प्रांतीय दसा नरसिंहपुरा समाज महासभा का एक दिवसीय अधिवेशन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पारेल धरियावद में हुआ। महासभा प्रांतीय सम्मेलन में मेवाड़ वागड़ के 38 गांव के करीब 225 पंच प्रतिनिधियों ने भाग लिया। धरियावद से पढ़िए, अशोककुमार जेतावत की यह खबर…


धरियावद। मेवाड़ वागड प्रांतीय दसा नरसिंहपुरा समाज महासभा का एक दिवसीय अधिवेशन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पारेल धरियावद में हुआ। महासभा प्रांतीय सम्मेलन में मेवाड़ वागड़ के 38 गांव के करीब 225 पंच प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता कन्हैयालाल अणदावत के साथ ही महासभा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा, महामंत्री कचरूलाल जैन सहित समस्त महासभा कार्यकारिणी की गौरवमय उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। अतिथि का स्वागत पारेल जैन समाज के हिमांक कलावत, संजय अणदावत, प्रदीप अणदावत, चेतन कलावत, पवन कलावत, चन्द्रप्रकाश बोहरा सहित स्थानीय कार्यकारिणी ने किया। समारोह में पूर्व महासभा उपाध्यक्ष भंवरलाल पचौरी, उप जिला प्रमुख सागरमल बोहरा, धरियावद नरसिंहपुरा जैन समाज के श्रेष्ठी दिनेश जेकणावत, अरविंद पचौरी, दिग्विजयसिंह राणावत, महिपालसिंह राणावत सहित धरियावद समाज के गणमान्य श्रेष्ठी वर्ग उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के साथ ही मंच संचालन सूर्यप्रकाश बोहरा ने किया।

युवती सम्मेलन करने पर चर्चा 

दिगम्बर जैन समाज के अशोक कुमार जेतावत ने बताया कि सम्मेलन में निर्धारित एजेंडे के बिन्दूओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। संविधान संशोधन बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा कर उसे कुछ संशोधनो के साथ पारित किया। आगामी दिनों में युवती सम्मेलन करने पर चर्चा की गई।

महिला महामंत्री अनिता वणावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पारेल जैसे छोटे गांव में इस तरह के सफल आयोजन की सभी प्रतिनिधियों ने सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय मंदिर को श्रेष्ठी श्रीपाल धर्मावत उदयपुर द्वारा 51 हजार रुपए दान राशि प्राप्त हुई। आगामी महासभा का सम्मेलन खांदू कॉलोनी बांसवाड़ा में आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया। महासभा के अध्यक्ष व महामंत्री का पारेल समाज को धन्यवाद पत्र प्राप्त हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page