आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में शहर की सभी जैन पाठशालाओं का सम्मेलन पूज्य मुनिश्री सौम्यसागर जी महाराज के सानिध्य में शान्तिसागर सभागार हरीपर्वत पर संपन्न हुआ। बच्चों की धार्मिक प्रस्तुतियों और शोभायात्रा ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आज शहर की समस्त जैन पाठशालाओं का संयुक्त सम्मेलन पूज्य मुनिश्री सौम्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में शान्तिसागर सभागार, हरीपर्वत पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट से हुआ।
सम्मेलन में बेलनगंज, छीपिटोला, ओल्ड ईदगाह, कर्मयोगी कमलानगर, सेक्टर 7 सहित विभिन्न क्षेत्रों की पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने मंच पर धार्मिक नृत्य, भक्ति गीत, समूहगान और प्रेरक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मुनिश्री सौम्यसागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि आज के भौतिकवादी युग में बच्चों के लिए जैन संस्कृति और नैतिक शिक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पाठशाला के माध्यम से प्राप्त आध्यात्मिक संस्कार ही जीवन का सच्चा आधार हैं। अभिभावकों से उन्होंने आग्रह किया कि वे बच्चों को नियमित रूप से पाठशाला भेजें ताकि उनमें धर्म और चारित्रिक संस्कार विकसित हो सकें।
शोभायात्रा निकाली, झांकियों और भक्ति नारों से गूंजा वातावरण
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के पश्चात् नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धार्मिक झांकियों और भक्ति नारों ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया। शोभायात्रा में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, मंत्री मनीष जैन ठेकेदार, कोषाध्यक्ष राकेश जैन पर्दे वाले, जितेंद्र जैन, विमल जैन, सतेंद्र जैन साहूला, राजेंद्र जैन एडवोकेट, मनोज जैन बल्लों, दीपक जैन, विशाल जैन, सुभाष जैन, अनुज जैन क्रांति, मनीष जैन लवली, सुबोध पाटनी, कुमार मंगलम, दीपक जैन बोतल वाले, अनिल जैन रईस, राजेश जैन, नरेश लुहारिया तथा मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।













Add Comment