समाचार

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के सानिध्य में श्री जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव: जून माह तक 18 स्थानों पर होंगे ये पंचकल्याणक 


आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज (ससंघ) सानिध्य में आगामी माह में जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव सन् 2025-2026 में विगत दिनों में संपन्न होने जा रहे हैं। आगामी 10 स्थानों पर सन् 2025 में होने जा रहे हैं और आगामी 2026 में आठ स्थानों पर जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव मंगलमय सानिध्य में होंगे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज (ससंघ) सानिध्य में आगामी माह में जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव सन् 2025-2026 में विगत दिनों में संपन्न होने जा रहे हैं। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि सबसे अधिक जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव अपने कर कमलों से संपन्न करने का सौभाग्य प्राप्त कर आगामी 10 स्थानों पर सन् 2025 में होने जा रहे हैं और आगामी 2026 में आठ स्थानों पर जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव मंगलमय सानिध्य में होंगे।

उन्होंने बताया कि अमृत तीर्थ जबलपुर में 1 से 5 नवंबर तक, संजीवनीनगर जबलपुर में 6 से 10 नवंबर तक, श्री शांतिनाथ धाम सिरोंजा (सागर) में 15 से 21 नवंबर तक, मंगलगिरि (सागर) में 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक, तेंदुखेड़ा (मप्र) में 11 से 15 दिसंबर तक, छिंदवाड़ा (मप्र) में 25 से 29 दिसंबर तक, राजिम छत्तीसगढ़ में 19 से 25 जनवरी 2026 तक, बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ में 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक, सलेहा (पन्ना) मप्र में 23 फरवरी से 2 मार्च तक, गुन्नौर (पन्ना) मप्र में 6 से 10 मार्च तक, गढ़ाकोटा मप्र में 16 से 21 मार्च तक, लार टीकमगढ़ (मप्र) में 28 मार्च से 2 अप्रैल तक, अतिशय क्षेत्र पपौरा (मप्र) में 8 से 13 अप्रैल तक, टीकमगढ़ मप्र में 15 से 20 अप्रैल तक, लुहरगांव (बंधा जी) में 23 से 27 अप्रैल तक, सिद्ध क्षेत्र सोनागिरि मप्र में 4 से 9 मई तक, भिंड मप्र में 5 से 10 जून तक, भगवान पार्श्वनाथ धाम काकोरी लखनऊ में 24 से 29 जून 2026 तक जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्यश्री संघ सानिध्य में होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
2
+1
2
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page