गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन शनिवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की भक्तिमय विशेष पूजा-अर्चना की। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में एकत्रित हुए। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की खबर…
आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन शनिवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की भक्तिमय विशेष पूजा-अर्चना की। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में एकत्रित हुए और भगवान की आराधना में लीन हो गए। अंतिम दिन का आयोजन विशेष भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ,जिसमें विधान और पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर भगवान वासुपूज्य को निर्वाण लाडू चढ़ाया गया,और प्रभु के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित की।इस दौरान मंदिर प्रांगण में भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम दिखाई दिया|इस मौके पर सुभाष जैन,धर्मेश जैन,संजीव जैन,ध्रुव जैन,वीरेंद्र जैन, विपिन जैन,महेंद्र जैन,जितेंद्र जैन, देवेंद्र जैन,सुनील जैन रविंद्र जैन, पंकज जैन समस्त गुदड़ी मंसूर खा जैन समाज के लोग मौजूद रहे।













Add Comment