बकस्वाहा विकासखण्ड के शासकीय स्कूल घौघरा में पदस्थ शिक्षक हुकमचन्द जैन की सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ। वक्ताओं ने उनके आदर्श, निष्ठा और उल्लेखनीय योगदान का गुणगान करते हुए सम्मानित किया। पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार राजेश रागी एवं रत्नेश जैन, बकस्वाहा की खास रिपोर्ट…
बकस्वाहा। शासकीय स्कूल घौघरा में 31 अगस्त रविवार को शिक्षक हुकमचन्द जैन की सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हुकमचन्द जैन ने 1983 से सहायक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और पूरे 42 वर्षों तक शिक्षा और समाज के लिए समर्पित रहकर मिसाल कायम की। उनकी ईमानदारी, सहजता और मिलनसारिता ने उन्हें विद्यार्थियों और समाज दोनों में प्रिय बना दिया।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य जगदीश प्रसाद पचौरी की अध्यक्षता में हुए समारोह में सरपंच प्रतिनिधि भानुप्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश रागी, प्रभारी प्राचार्य रामगोपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षक जैन के योगदान को याद करते हुए उन्हें स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान हुकमचन्द जैन ने अपने सेवाकाल में मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया तथा जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए क्षमा याचना भी की।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्कूलों के शिक्षक, प्राचार्य, जनप्रतिनिधि, परिजन और नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।













Add Comment