समाचार

मेरी भावना पर आलेख फाइल को आचार्यश्रीद्वय का मिला आशीर्वाद: सभी संतों ने सद्प्रयास की सराहना की 


महावीर नगर प्रथम स्थित प्रज्ञा लोक में विराजमान आचार्यश्री प्रज्ञा सागर जी महाराज एवं रामगंजमंडी में विराजमान आचार्यश्री विनिश्चय सागर जी महाराज ससंघ को मेरी भावना के प्रकाशित आलेख की फाइल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि एवं सारिका जैन ने भेंट की। कोटा से पढ़िए, विमल कमलेश जैन दरा वाले की यह खबर…


कोटा। महावीर नगर प्रथम स्थित प्रज्ञा लोक में विराजमान आचार्यश्री प्रज्ञा सागर जी महाराज एवं रामगंजमंडी में विराजमान आचार्यश्री विनिश्चय सागर जी महाराज ससंघ के कर कमलों में मेरी भावना समस्त भारत वर्ष की शिक्षण के पाठ्यक्रम में शामिल हो और प्रार्थना के रूप में बोली जाए विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित आलेख की फाइल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि एवं सारिका जैन ने भेंट की। आचार्य श्री ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। पार्श्वमणि ने मेरी भावना पर अपनी प्रवचन श्रृंखला के माध्यम से दिव्य देशना कोटा समाज को मिले यह भावना व्यक्त की।

इससे पूर्व टोंक में चातुर्मास कर रहे आचार्यश्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ, नैनवा बूंदी में विराजमान मुनि श्री प्रज्ञान सागर जी एवं मुनिश्री प्रसिद्ध सागर जी महाराज ससंघ, देई तहसील नैनवा में विराजमान बालाचार्य निपूर्ण नंदी जी महाराज ससंघ, देवपुरा बूंदी में विराजमान मुनि वैराग्य सागर जी एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज, चमत्कार जी में विराजमान गुरु मां विशुद्ध मति माताजी ससंघ के कर कमलों में ‘मेरी भावना समस्त भारतवर्ष की शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल हो एवं प्रार्थना के रूप में बोली जाए’ कवरेज फाइल समर्पित की जा चुकी है। सभी साधु संतों ने अपना मंगल आशीर्वाद इस सद्प्रयास के लिए प्रदान किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page