आगरा की वात्सल्य सेवा समिति ने अवधपुरी प्रांगण में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया। राष्ट्रगान गाकर तिरंगा फहराया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। समिति अध्यक्ष रश्मि जैन ने राष्ट्रहित में ईमानदारी और एकता का संदेश दिया। पढ़िए शुभम जैन की पूरी रिपोर्ट…
आगरा। वात्सल्य सेवा समिति, अवधपुरी के तत्वावधान में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बोदला स्थित अवधपुरी टोंरट पावर हाउस प्रांगण में तेज आवाज में राष्ट्रगान गूंज उठा और तिरंगे का फहराव हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र जैन (ब्रश वाले) एवं मुकेश जैन (भगत) मौजूद रहे। समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी हमें बहुत बलिदानों के बाद मिली है, इसे अक्षुण्ण और सुरक्षित रखना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर, जाति और धर्म से परे रहकर केवल राष्ट्रहित में सोचें और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाह करें।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम के अंतर्गत अवधपुरी चौराहे पर केले का वितरण भी किया गया। इस मौके पर अजय जैन, राजीव जैन, नरेंद्र जैन, विवेक जैन, प्रकाश मंगवानी, आनंद शर्मा, आगम जैन, अतिशय जैन, उपासना जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, रतिभा जैन, रागिनी जैन, सुनीता जैन, ममता जैन, अनीता शर्मा, मोना जैन, सोनू जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और स्वतंत्रता का पर्व उल्लास के साथ मनाया।













Add Comment