कोल्हापुर की जयसिंगपुर शाखा में 79 वा स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और जैन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पढ़िए अभिषेक जैन पाटिल की रिपोर्ट…
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में कर्मवीर भाऊराव पाटील मल्टिस्टेट की जयसिंगपुर शाखा पर 15 अगस्त 2025 को 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे प्रमुख अतिथि श्री आदगोंडा रायगोंडा पाटील ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में संस्था के सलाहकार श्री अभिषेक अशोक पाटील, श्री राकेश निल्ले, सेवक एवं पिग्मी एजेंट उपस्थित रहे।
सलाहकार अभिषेक अशोक पाटील ने कहा कि आज हम जिस आज़ादी का आनंद ले रहे हैं, उसके पीछे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान छिपा है। देश की अखंडता और स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों में अनेक जैन स्वतंत्रता सेनानी भी शामिल रहे। इनमें क्रांतिकारी विमल प्रसाद जैन, शहीद नाथालाल शाह जैन, शहीद फ़क़ीरचंद जैन, शहीद भारमल जैन, गणेश प्रसाद वर्णी और कर्मवीर भाऊराव पाटील के नाम विशेष रूप से लिए गए। इस अवसर पर सभी ने देश के इन महान बलिदानियों को नमन किया और 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।













Add Comment