जैन अटामंदिर में दिगंबर जैन पंचायत समिति के सहयोग एवं अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के संयोजन में आचार्य श्री निर्भयसागरजी ससंघ के सानिध्य में साइबर क्राइम के दुष्प्रभाव पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें बैंकर्स एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा की और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। लालच और वासना को अपराध की जड़ बताते हुए आचार्यश्री निर्भय सागरजी महाराज ने कहा कि इन्हीं से समाज में साइबर क्राइम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुरी आदतें सुधारने और मन की तरंगों पर नियंत्रण रखने से व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति पर लगाम लगा सकता है। वर्तमान में मोबाइल जितना जरूरी है। उतना ही इसका दुष्प्रभाव घातक है, जिसके लिए सावधानी बरतनी होगी। जैन अटामंदिर में दिगंबर जैन पंचायत समिति के सहयोग एवं अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के संयोजन में आचार्य श्री निर्भयसागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में साइबर क्राइम के दुष्प्रभाव पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें बैंकर्स एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की और इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
किसी प्रकार की घटना होने पर बैंक से मदद लें
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम सुनील भारद्वाज एवं क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक सर्वेश त्रिपाठी रहे। जिन्होंने आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। बैंकर्स फोरम के संरक्षक सनत जैन खजुरिया ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में जरूरी बताया। कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी सुनील भारद्वाज ने सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करने एवं अनजान व्यक्तियों को व्यक्तिगत जानकारी देने से बचने की सलाह दी। क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वेश त्रिपाठी ने बैंकिंग एकाउंट के रखरखाव और इसका सही उपयोग करने की सीख दी तथा किसी प्रकार की घटना होने पर बैंक से मदद लेने को कहा। साइबर क्राइम ब्रांच से अबुल हसन ने मोबाइल आदि के उपयोग के संबंध में होने वाली लापरवाही से उपस्थित जनसमुदाय को जागरूक किया।
अतिथियों का सम्मान किया गया
कार्यशाला में व्यापार मंडल के प्रांतीय चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, इंस्पेक्टर पुलिस वीरेंद्र सिंह, गौतम पुनिया, पवन कुमार, प्रद्युम्न कुमार के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के बैंकर्स अधिकारी उपस्थित रहे। जिनका दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, कैप्टन राजकुमार जैन, अनिल जैन अंचल, सतीश नजा, दिलीप चौधरी, राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया, आनंद जैन, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, अशोक दैलवारा,मनोज जैन बबीना, श्रेयांस जैन गदयाना, धन्यकुमार जैन एवं बैंकर्स फोरम से विजय जैन लागौन अध्यक्ष राजकुमार सराफ, महिपाल जैन, केवलचंद जैन, सुनील जैन, सौरभ जैन ने कार्यशाला के मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। संचालन महामंत्री जैन पंचायत आकाश जैन ने किया। कार्यशाला के प्रारंभ में जैन शिक्षक सामाजिक समूह के अध्यक्ष जितेंद्र जैन राजू, राहुल जैन, अन्तिम जैन, सत्येन्द्र जैन गदयाना, धीरेन्द्र जैन, अनूप चौधरी, राहुल जैन, दीप्ति जैन, सोनम जैन,नीता जैन ने आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया।













Add Comment