सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 03 अगस्त को दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित ऑर्चिड बैन्क्वेट में वार्षिक बैठक एवं अवॉर्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जैन समाज की प्रतिभाओं को ‘विद्याभूषण सन्मति सागर अवॉर्ड’ से नवाजा गया। समारोह में शिक्षा, सामाजिक सेवा और प्रेरणादायक वक्तव्यों से सजी विविध प्रस्तुतियाँ हुईं। पढ़िए मनोज जैन नायक की ख़ास रिपोर्ट…
नई दिल्ली। जैन समाज की प्रतिष्ठित संस्था सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट की वार्षिक बैठक एवं ‘विद्याभूषण सन्मति सागर अवॉर्ड’ वितरण समारोह कड़कड़डूमा, दिल्ली में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के चित्र अनावरण से हुई, जिसे समाज के प्रमुख गणमान्य लोगों द्वारा संपन्न किया गया। समारोह में बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल्स व नकद पुरस्कार दिए गए।
12वीं और 10वीं के टॉपर्स को ₹31,000, ₹21,000 और ₹11,000 नकद चेक के साथ मोमेंटो प्रदान किए गए, जो ‘Wrecker Jeans & Casuals Pvt. Ltd.’ और ‘Air Flow Pvt. Ltd.’ द्वारा स्पॉन्सर किए गए।
अंशिका जैन ने प्रेरणादायक वक्तव्य दिए
मुख्य अतिथि डॉ. नलिन शास्त्री, आलोक जैन, केसी जैन को संस्था ने विशेष सम्मान से नवाजा। इस मौके पर GST एक्सपर्ट सीए बिमल जैन और UPSC चयनित अंशिका जैन ने प्रेरणादायक वक्तव्य दिए। मंच संचालन नीरू जैन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में राजीव जैन (जनकपुरी) को अध्यक्ष और लिली जैन को महामंत्री बनाया गया। शपथ दिलाने का कार्य संस्थापक महेन्द्र कुमार जैन द्वारा किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिला ट्रस्टी एवं छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल प्रतिभा सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि जैन संस्कृति के प्रति सामाजिक चेतना का सशक्त उदाहरण भी रहा।













Add Comment