इंदौर के नवग्रह क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर्व पर भक्तिभाव से निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। मुनिश्री सुयशसागर जी व मुनिश्री विध्रुवसागर जी ससंघ के सान्निध्य में हुआ आयोजन। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
इंदौर। नगर के नवग्रह अतिशय क्षेत्र, ग्रेटर बाबा में भगवान श्री पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुनिश्री सुयशसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विध्रुवसागर जी ससंघ का दिव्य सान्निध्य प्राप्त हुआ।
समिति अध्यक्ष नरेंद्र शकुंतला वेद के अनुसार भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण लड्डू चढ़ाने का पुण्य लाभ संजय–रेखा जैन परिवार को प्राप्त हुआ। शांतिधारा का लाभ सौधर्म इन्द्र स्वरूप सचिन जैन को मिला।
कार्यक्रम में पाण्डुक शिला और मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन विधिवत सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन पं. राहुल जैन और पं. नितेश जैन के निर्देशन में हुआ।
अपने प्रवचन में मुनिश्री सुयशसागर जी महाराज ने कहा कि लड्डू की तरह हमारे अंदर भी सुख की मिठास है, पर हम उसे बाहर खोजते हैं। मोक्ष सप्तमी का पर्व आत्मा की ओर लौटने की प्रेरणा देता है।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर अनुराग प्राशी, गिरीश–अंजू, अनुराधा वेद, संजय पापड़ीवाल, ललित छाबड़ा, पवन–संगीता पाटोदी, हितेश–नयना, रितेश–पिंकी कासलीवाल सहित समाज के प्रमुख श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ।














Add Comment