समाचार

हरियाली तीज पर श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा समिति का वृक्षारोपण आयोजन : आगरा में रोपे गए 250 पौधे, पर्यावरण सुरक्षा का संदेश


श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा समिति, आगरा द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की पहल के रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताजगंज स्थित सर्किट हाउस परिसर में लगभग 250 पौधे रोपे गए और 40 टी गार्ड लगाए गए। समिति के सदस्यों ने वृक्षों की देखभाल का संकल्प भी लिया। पढ़िए संजय बाबू जैन की विस्तृत खबर… 


आगरा । श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा समिति, आगरा द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में रविवार को ताजगंज स्थित सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगभग 250 पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में 40 टी गार्ड भी लगाए गए जिससे पौधों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

समिति के महामंत्री श्री संजय बाबू जैन और संयोजक श्री राजीव जैन ने बताया कि समाज ने न केवल पौधे लगाए बल्कि उनके संरक्षण और पोषण की जिम्मेदारी भी ली है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहल समाज सेवा और प्रकृति रक्षा की दिशा में एक अनुकरणीय कदम है।

*यह रहे कार्यक्रम में उपस्थित*

इस अवसर पर श्री पवन जैन, विजय जैन, संजय जैन, रविन्द्र जैन, विष्णु जैन, राकेश जैन, सुरेश चंद जैन, शुभम जैन, मीरा जैन, रश्मि जैन सहित समिति के सभी सदस्य उत्साह से उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना को प्रोत्साहन दिया और आगरा में जैन समाज की सकारात्मक भूमिका को भी दर्शाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page