समाचार

अंबाह में अखंड पार्श्वनाथ चालीसा पाठ 30 जुलाई को : मोक्ष सप्तमी पर श्रद्धा भक्ति का होगा अनोखा संगम


जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर अंबाह नगर में प्रथमवार 24 घंटे का अखंड श्री पार्श्वनाथ चालीसा पाठ होने जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि बुधवार 30 जुलाई को प्रातः 7 बजे से इसका शुभारंभ होगा। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना/अंबाह। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर अंबाह नगर में प्रथमवार 24 घंटे का अखंड श्री पार्श्वनाथ चालीसा पाठ होने जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि बुधवार 30 जुलाई को प्रातः 7 बजे से पूर्ण भक्ति एवं श्रद्धा के साथ भगवान पार्श्वनाथ चालीसा का पाठ सामूहिक रूप से शुरू होगा। जो निरंतर 24 घंटे चलेगा।

श्री परेड जैन मंदिर, अंबाह में चालीसा पाठ का समापन 31 जुलाई को प्रातः 7 बजे किया जाएगा। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष अशोककुमार जैन (एडवोकेट) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, अंबाह की विशेष भूमिका रहेगी। मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने सभी साधर्मी बंधुओं से अनुरोध किया है कि इस धर्ममंगल अवसर पर सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करते हुए आयोजन को सफल बनाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page