समाचार

कोलकाता में पार्श्व पद्मावती विधान 27 जुलाई को : पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक और शाांतिधारा होगी 


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बंगवासी हावडा में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से एक दिवसीय पार्श्व पदमावती विधान एवं पद्मावती माता की गोद भराई समारोह रविवार 27 जुलाई को होगा। कोलकाता से पढ़िए, यह खबर…


कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बंगवासी हावडा में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से एक दिवसीय पार्श्व पदमावती विधान एवं पद्मावती माता की गोद भराई समारोह रविवार 27 जुलाई को होगा। यह आयोजन प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ सागवाड़ा के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतिष्ठचार्य पगारिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः जिनालय में श्रद्धालु मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक और शाांतिधारा करेंगे।

इसके बाद सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, कलश स्थापना दीप प्रज्वलन विधि की जाएगी। इसके बाद सुहागन महिलाएं पारसनाथ भगवान की शासन देवी पद्मावती माता की प्रतिमा का वस्त्र व आभूषण से आकर्षक श्रृंगार कर विविध द्रव्यों से गोद भराई करेंगी। साथ ही विधान मंडप पर 108 अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। पदमावती माता की आरती उतारी जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page