समाचार

जैन मिलन बालिका मंडल करेगा धार्मिक अनुष्ठान : 48 मंडलीय श्री 1008 भक्तामर विधान होगा


जैन मिलन बालिका मंडल द्वारा श्री जिन अभिषेक एवं 48 मंडलीय श्री भक्तामर विधान का आयोजन रविवार 20 जुलाई को प्रातः 7 बजे आयोजित किया जा रहा है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। जैन मिलन बालिका मंडल द्वारा श्री जिन अभिषेक एवं 48 मंडलीय श्री भक्तामर विधान का आयोजन रविवार 20 जुलाई को प्रातः 7 बजे आयोजित किया जा रहा है। जैन मिलन बालिका मंडल की सदस्य दीक्षा नरेश जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुमति सागरजी, आचार्यश्री विद्यासागरजी, आचार्यश्री ज्ञान सागरजी, आचार्यश्री समय सागरजी, आचार्यश्री आर्जव सागरजी के आशीर्वाद एवं बड़े जैन मंदिरजी में विराजमान मुनिश्री विलोक सागरजी व मुनिश्री विबोध सागरजी के सान्निध्य एवं संघस्थ ब्रह्मचारी संजय भैयाजी बम्होरी के मार्गदर्शन में 20 जुलाई को प्रातः सात बजे श्री जिनाभिषेक एवं 48 मंडलीय श्री 1008 भक्तामर विधान होगा।

ब्रह्मचारी अजय भैयाजी (झापन तमूरा वाले) दमोह के निर्देशन में जैन मिलन बालिका मंडल की ओर से आयोज्य कार्यक्रम में मंडल की सभी सदस्याएं एवं समाज के साधर्मी बंधु, माता बहन हिस्सा लेंगी। जैन मिलन बालिका मंडल की सदस्य बालिका दीक्षा जैन, साक्षी जैन, अक्षिता जैन, अनुश्री जैन, स्वस्ति जैन, आशी जैन, चांदनी जैन, जाह्नवी जैन, क्षमा जैन, न्याशा जैन, नव्या जैन, खुशी जैन आदि ने अधिकाधिक संख्या में आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page