समाचार

खैरवाडा़ में 48 दिवसीय भक्तामर विधान : भक्त भक्तामर विधान के दर्शन का लाभ ले रहे


श्री सदर बाजार नेमिनाथ मंदिर में श्री 1008 चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धी दायक नेमिनाथ मंदिर खैरवाडा़ में 48 दिवसीय भक्तामर विधान हो रहा है। इस विधान में बहुत से श्रावक- श्राविकाएं बाहर से पधार कर माताजी ससंघ का एवं भक्तामर विधान के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाड़ा। श्री सदर बाजार नेमिनाथ मंदिर में श्री 1008 चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धी दायक नेमिनाथ मंदिर खैरवाडा़ में 48 दिवसीय भक्तामर विधान हो रहा है। दिगम्बर दशा हुमड़ समाज की कमेटी और चातुर्मास कमेटी ने बताया कि चतुर्थ पटटाचार्य सुनीलसागरजी की परम प्रभाविका आर्यिका मां सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ के सानिध्य में 10 जुलाई से 26 अगस्त तक 48 दिवसीय भक्तामर विधान का आयोजन श्री 1008 चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धी दायक नेमिनाथ मंदिर खैरवाडा़ में धूमधाम के साथ हो रहा है। 48 दिन तक 48 परिवार सोधर्म इन्द्र बनने का लाभ ले रहे हैं।

इस विधान में बहुत से श्रावक- श्राविकाएं बाहर से पधार कर माताजी ससंघ का एवं भक्तामर विधान के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। विधान के बाद प्रवचन भी हमेशा हो रहे हैं। यह 48 दिवसीय भक्तामर विधान नेमिनाथ मंदिर में प्रथम बार हो रहा है। माताजी ने प्रवचन में बताया कि ओंस की एक बूंद जमीन पर गिरती है तो पानी हो जाती है। और वही ओंस की बूंद कमल के फूल पर पड़ती है तो मोती बन जाती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page