समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन रीजन ने सौभाग्य किया प्राप्त: अंतर्मुखी श्री पूज्यसागरजी महाराज के वर्षायोग चातुर्मास में बड़ी संख्या में पुण्यार्जक उमड़े


अंतर्मुखी श्री पूज्यसागरजी महाराज का वर्षायोग चातुर्मास परिवहन नगर इंदौर में भव्य रूप से होने जा रहा है। चातुर्मास के मंगल कलश स्थापना के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन ने भव्य चातुर्मास में आचार्य शांतिसागर कलश की स्थापना का सामूहिक रूप से पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। हम सब फेडरेशन साथियों के पुण्योदय से अंतर्मुखी श्री पूज्यसागरजी महाराज का वर्षायोग चातुर्मास परिवहन नगर इंदौर में भव्य रूप से होने जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि चातुर्मास के मंगल कलश स्थापना के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन ने भव्य चातुर्मास में आचार्य शांतिसागर कलश की स्थापना का सामूहिक रूप से पुण्यार्जक बनने का परम सौभाग्य प्राप्त किया है। रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी एवं सचिव संजय पापड़ीवाल ने बताया कि इस अवसर पर फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका, पूर्व अध्यक्ष हसमुख गांधी, कमलेश कासलीवाल, परामर्शदाता अमित कासलीवाल, होलासराय सोनी, मनीष जैन, नमिष जैन, जितेंद्र जैन आदि फेडरेशन एवं रीजन पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में धर्मानुरागी समाजजन उपस्थित थे।

इंदौर रीजन से वितुल अजमेरा, संजय पापड़ीवाल, अनूप गांधी, ऋषभ जैन, पिंकेश बिलाला द्वारा कलश स्थापना की राशि में सामूहिक रूप से सहयोग दिया गया। पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में आगामी 4 माह धर्म की अपूर्व गंगा बहने वाली है। दद्दू ने कहा कि इस वर्षायोग में रीजन से जो भी ’ग्रुप या सदस्य अपना सहयोग देकर पुणार्जन कर धर्म लाभ ले सकते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page