समाचार

विजिज्ञासाश्री माता जी के चातुर्मास के कलश की स्थापना: समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद 


आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज की शिष्या विजिज्ञासा श्री माता जी के चातुर्मास कलश स्थापना श्री दिगंबर जैन मंदिर तिलकगंज में पं. उदय चंद शास्त्री कोटा, पं. अंकित जैन अतिशय के निर्देशन में हुई। कार्यक्रम शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संगीतमय प्रस्तुति दी। सागर से पढ़िए, मनीष जैन विद्यार्थी की यह खबर…


सागर। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज की शिष्या विजिज्ञासा श्री माता जी के चातुर्मास कलश स्थापना श्री दिगंबर जैन मंदिर तिलकगंज में पं. उदय चंद शास्त्री कोटा, पं. अंकित जैन अतिशय के निर्देशन में हुई। कार्यक्रम शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संगीतमय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्रकुमार जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी, पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे। मुख्य कलश अरविंद कुमार जैन कर्रापुर वाले, सुमन संजय जैन, कपिल मलैया,सुशील विद्याथी,ज्योति जैन नैनधरा को प्राप्त हुए। कमेटी के अध्यक्ष नितिन जैन ने विधायक शैलेंद्रकुमार जैन एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष केसरवानी का पिच्छी और कमंडल का स्मृति चिन्ह प्रदान करके शॉल श्रीफल से सम्मान किया।

साधु के श्री मुख से निकले वचनों का पालन करें

इस अवसर पर श्री विजिज्ञासा श्री माता जी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सागर अनेक मोतियों से भरा हुआ है, सागर ने अनेक संत और विद्वान दिए हैं। यह पूरे भारत में अध्यात्म के लिए जाना जाता है। अतः यह चातुर्मास सागर के सभी लोग मिलकर कराएंगे। इस चातुर्मास की सार्थकता तब है, जब सभी लोग साधु के श्री मुख से निकले वचनों का पालन कर उसे जीवन में उतारें और धर्म मार्ग पर चलें। उन्होंने पूरे 4 महीने समस्त समाज से एकजुट होकर धर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर विधायक शैलेंद्रकुमार जैन ने कहा कि संतों और माताजी के आगमन से भूमि शुद्ध हो जाती है। वातावरण शुद्ध हो जाता है। यह हमारा सौभाग्य है कि माता जी का ससंघ मंगल सानिध्य हम सबको प्राप्त हुआ। अगले 4 माह तक चलने वाले चातुर्मास में जो भी व्यवस्थाएं होगी। वह हमारे द्वारा सुनिश्चित कर दी जाएगी। मैं समाज को आश्वासन देता हूं कि माताजी का चातुर्मास भव्य और व्यवस्थित तरीके से होगा।

सभी को जीवन धन्य करने का अवसर

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा शैलेश केशरवानी ने कहा कि धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में दिगंबर संतों का बहुत बड़ा योगदान है। इन संतों की साधना से ही हिंदुस्तान सुरक्षित है। पूरे चातुर्मास में हम सभी को जीवन धन्य करने का अवसर प्राप्त होगा। क्षेत्र उपाध्यक्ष जैन मिलन ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज का चातुर्मास विरागोदय तीर्थ पथरिया में हो रहा है। इस कारण देश के कोने-कोने से लोग आचार्य श्री के दर्शनार्थ विरागोदय पथरिया आएंगे। इस कारण माताजी के दर्शन करने भी लोग आएंगे। जिससे धर्म प्रभावना होगी। इसके अलावा वर्षा योग के नगर संयोजक आलोक जैन, अरविंद चौधरी, नरेंद्र नायक, रामावतार पांडे, मुन्ना चौबे, नितिन जैन, जिनेश साहू, जयकुमार जैन पराग, आलोक जैन, अरविंद जैन, राकेश जैन, अशोक पिडरुआ, उमंग चौधरी, नितिन नायक, नयन नायक, गुड्डू जैन मिठया, तरंग चौधरी, विमलकुमार जैन, मनीष जैन, नीरज जैन ने माताश्री से आशीर्वाद लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page