समाचार

गुरु सम्मान समारोह में स्वागत से अभिभूत अतिथि: बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की रही मौजूदगी 


स्थानीय मोती महल परिसर में स्टार ऑफ जैन स्कूल के सदस्यों की ओर से गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के आरंभ में ढोल की थाप के साथ सभी का स्वागत माला अंग वस्त्र और तिलक लगाकर किया। समारोह की शुरुआत नीता धवल, ममता पटौदी, संगीता जैन डेजी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुई। अतिथियों ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर आयोजन का उद्घाटन किया। उज्जैन से पढ़िए, यह खबर…


उज्जैन। स्थानीय मोती महल परिसर में स्टार ऑफ जैन स्कूल के सदस्यों की ओर से गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के आरंभ में ढोल की थाप के साथ सभी का स्वागत माला अंग वस्त्र और तिलक लगाकर किया। समारोह की शुरुआत नीता धवल, ममता पटौदी, संगीता जैन डेजी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुई। अतिथियों ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर आयोजन का उद्घाटन किया। आयोजन की रुप-रेखा बताते हुए स्वागत भाषण शैलेंद्र पोरवाल ने दिया। विमल जैन ने बताया कि 45 वर्ष पूर्व जैन स्कूल में क्लास पहली से 11वीं तक एक साथ पढ़ने वाले सभी छात्र परिवार सहित एकत्रित हुए। बचपन के साथी जब सीनियर सिटीजन बनने के बाद एक साथ मिले तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी में अपार उत्साह था। इस समारोह में स्कूल के पूर्व प्राचार्य लक्ष्मीचंद्र, सुरेश बेनाडा, राधेश्याम तिवारी, देवेंद्र बेनाडा, खुमानसिंह, डीडी मेहरा, अनूप चौधरी शांता मैडम का उनके शिष्य विनय दादा द्वारा स्वर्ण सिक्के, पदम टोंग्या एवं कौशल कोठारी द्वारा रजत सिक्के, जम्बू धवल एवं किशोर सोने द्वारा शॉल श्रीफल व मोती माला से सम्मान किया गया।

इसके साथ ही अन्य छात्रों द्वारा लगभग 12 विभिन्न वस्तुएं गुरु सम्मान में भेंट दी गई। गुरुओं के लिए भी यह बहुत भावुक और गौरवान्वित कर देने वाला पल था। जब उनके द्वारा शिक्षित छात्र बड़े-बड़े पदों पर चिकित्सक, वकील, अभियंता, व्यापारी, उद्योगपति, राजनेता, समाजसेवी, अच्छे वक्ता, लेखक और शिक्षाविद के रूप में स्थापित हैं। इस अवसर पर अनिल गंगवाल एवं नवीन जैन बिछड़ोद वाले ने सभा को संबोधित किया। संचालन जम्बू जैन धवल एवं किरण सिरोलिया ने किया। आभार प्रदर्शन नवीन डेजी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page