दिगंबर जैन समाज धरमपुरी धार द्वारा श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व पर विशेष पूजन पाठ कर अर्चना की गई। धरमपुरी से पढ़िए, यह खबर…
धरमपुरी। दिगंबर जैन समाज धरमपुरी धार द्वारा श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व पर विशेष पूजन पाठ कर अर्चना की गई। इस अवसर पर नंदीश्वर दीप मंडल की रचना कर आठ दिवसीय विधान का आयोजन किया गया।
जिसका समापन गुरुवार पूर्णिमा को हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल होकर श्रावकों ने अपना पुण्य लाभ अर्जित किया। मंडल विधान में महिलाओ की विशेष सहभागिता रही। यह जानकारी दिगंबर जैन समाज कोषाध्यक्ष राजेश बज द्वारा दी गई।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1













Add Comment