समाचार

आचार्यश्री विरागसागर जी को विनयांजलि अर्पित की: पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा की गई


नगर में गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज और आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी व मुनिश्री साध्य सागर जी के सानिध्य में आचार्य शांति सागर वर्धमान देशना संत निलय में समाधि दिवस एवं 73 वां अवतरण दिवस मनाया गया। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। नगर में गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज और आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी व मुनिश्री साध्य सागर जी के सानिध्य में आचार्य शांति सागर वर्धमान देशना संत निलय में समाधि दिवस एवं 73 वां अवतरण दिवस मनाया गया। 4 जुलाई गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज का प्रथम समाधि दिवस एवं मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज का 73 वां अवतरण दिवस पर का आचार्य शांतिसागर वर्धमान देशना संत निलय में कार्यक्रम हुए।

प्रातः 7 बजे से पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुनि संघ के सानिध्य में पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। प्रातः 8.30 बजे से गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज का विशेष पूजन मुनिश्री के पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, पिच्छी परिवर्तन, विनयांजलि सभा में मुनिद्वय ने आशीर्वचन दिए। प्रातः 10 बजे आहारचर्या हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page