समाचार

आचार्यश्री विनम्र सागर का मंगल प्रवेश जुलूस निकला: जुलूस में उमड़े गुरु भक्त 


आचार्यश्री विनम्रसागर जी महाराज ने 17 साधु-संतों के ससंघ के साथ तिलकनगर में मंगल प्रवेश किया। मंगल जुलूस सुबह समोशरण मंदिर से आरंभ हुआ। बैंडबाजे और धर्म ध्वजा के साथ शोभायात्रा पलासिया चौराहा पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने मंगल अगवानी की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…स्रोत दैनिक भास्कर…


इंदौर। आचार्यश्री विनम्रसागर जी महाराज ने 17 साधु-संतों के ससंघ के साथ तिलकनगर में मंगल प्रवेश किया। कार्यक्रम संयोजक राहुल जैन केसरी ने बताया कि मंगल जुलूस सुबह समोशरण मंदिर से आरंभ हुआ। बैंडबाजे और धर्म ध्वजा के साथ शोभायात्रा पलासिया चौराहा पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने मंगल अगवानी की। पलासिया से शोभायात्रा गायत्री मंदिर मार्ग से होती हुई कनाड़िया रोड स्थित जिनालय पहुंची। जहां गुरुदेव ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद संघ तिलकनगर पहुंचा। तिलक नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष विमल अजमेरा, धर्मेंद्र जैन, डीके जैन, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत,पार्षद राजीव जैन, दिलीप पाटनी, उद्योगपति सचिन आदि ने आचार्यश्री की अगवानी। जुलूस प्रभारी राजेंद्र गंगवाल, सुरेश लोहारिया, मयंक जैन एवं राजेंद्र मोदी थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page