सुपर स्पेशलिस्ट निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन 29 जून को होगा।श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन धर्मशाला, नाका मदार अजमेर में इसका आयोजन होगा। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच होगी। अजमेर से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
अजमेर। पीड़ित मानव सेवार्थ सुपर स्पेशलिस्ट निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन 29 जून को होगा। जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी राकेश जैन घीया “मामा” ने बताया कि अजमेर ओल्ड आयरन एवं मोटर पार्ट्स व्यापार संघ एवं आदिनाथ मेडिसिटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 29 जून को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन धर्मशाला, नाका मदार अजमेर में किया जा रहा है। इस शिविर में डॉ. आयुष जैन (लीवर रोग विशेषज्ञ), डॉ.आकाश जैन (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. पूर्वी मालिक (वैस्कुलर रोग विशेषज्ञ), डॉ. महक जैन (फिजियोथैरेपिस्ट) मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श प्रदान करेंगे। जैसवाल जैन धर्मशाला नाका मदार, अजमेर में 29 जून को होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर में ECG, BP, Random Blood Sugar, HBA1C, USG Screening, Lipid Profile, Ascvd Score आदि जांच पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। आवश्यकतानुसार दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
जरूरी सेवाएं उपलब्ध होंगी
समाजसेवी एवं व्यवसायी राकेश जैन ने बताया कि सभी धर्मों में पीड़ित मानव सेवा को ही सर्वोपरि बताया है। पीड़ित व्यक्ति अथवा जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना सबसे अधिक पुण्य एवं परोपकार का कार्य है। पीड़ित मानव सेवार्थ स्वास्थ्य चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक बंधुओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य लाभ हेतु सम्मिलित होने वाले सभी रोगियों को अति आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अजमेर ओल्ड आयरन एवं मोटर पार्ट्स व्यापार संघ एवं आदिनाथ मेडिलिटी (कैंसर एवं सुपर स्पेशियलिटी सेंटर) ने अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति होकर शिविर से लाभ लेने की अपील की है ।













Add Comment