समाचार

जीवदया का बोध होना ही सच्ची इंसानियत :   मूक जीवों के लिए दवा का प्रबंध किया


इंसानियत ग्रुप के सदस्यों ने बेजुबान जीवों के लिए दूध, ब्रेड ,टोस्ट, बिस्किट, फल, आटा, सब्जियां एवं दवाइयों का प्रबंध किया। इस कार्य की सभी ओर सराहना हो रही हैं। भिंड से पढ़िए, यह खबर…


 भिंड। जीव मात्र के प्रति दया करुणा और उनकी रक्षा का बोध होना ही सच्ची इंसानियत है। इन जीवों को भी कुदरत ने हमारी ही तरह जीने का अधिकार दिया है। इंसान दुनिया का सबसे शक्तिशाली प्राणी है। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम इन जीवों पर दया भाव रखें और इनकी रक्षा करें। इंसानियत ग्रुप के सदस्यों ने जो समाज के बीच इन बेजुबान जीवों की सेवा का भाव प्रस्तुत किया है।

वह ईश्वरीय भक्ति से कहीं अधिक बढ़कर है। यह बात जैन मिलन महावीर के अध्यक्ष धर्मेंद्र पहाड़िया ने इंसानियत ग्रुप में घायल मूक पशुओं की देखभाल कर रहे इंसानियत ग्रुप के सदस्यों के बीच कहीं इस अवसर पर शाखा सदस्यों द्वारा इन बेजुबान जीवों के लिए दूध, ब्रेड ,टोस्ट, बिस्किट, फल, आटा, सब्जियां एवं दवाइयों का प्रबंध किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page