समाचार

मुनि श्री अनुत्तर सागर जी का गंध अष्टमी व्रत प्रारंभ: 288 उपवास और 64 पारणा होंगे


आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का सागर की ओर विहार जारी है। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि श्री अनुत्तर सागर जी का गंध अष्टमी व्रत प्रारंभ हो गया है। इस व्रत में 288 उपवास और 64 पारण करेंगे। सागर से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…


सागर। आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का सागर की ओर विहार जारी है। मुनि श्री अनुत्तर सागर जी के भक्त जयसिंगपुर निवासी श्रीवर्धन पाटील ने कहा कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि श्री अनुत्तर सागर जी का गंध अष्टमी व्रत प्रारंभ हो गया है। इस व्रत में 288 उपवास और 64 पारण करेंगे।

मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को उपवास है। पारणा शुक्रवार को सागर मकरोनिया में है। मुनि श्री अनुत्तर सागर जी 28 जून शनिवार, 29 जून रविवार, 30 जून सोमवार, एक जुलाई मंगलवार को उपवास है। पारणा 2 जुलाई बुधवार को पथरिया में है। ऐसे महान तपस्वी के चरणों में कोटि-कोटि नमन।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page