समाचार

शपथ ग्रहण एवं कैबिनेट मीटिंग आज: 180 प्रतिनिधि शामिल होंगे कार्यक्रम में 


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग एवं राष्ट्रीय अध्यक्षीय शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को प्रतापगढ़ में होगा। ग्रुप के सचिव अंकित जैन ने बताया कि फेडरेशन की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग में देश-दुनिया के 380 शाखा के करीब 180 प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रतापगढ़ से पढ़िए, यह खबर…


प्रतापगढ़। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग एवं राष्ट्रीय अध्यक्षीय शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को प्रतापगढ़ में होगा। ग्रुप के सचिव अंकित जैन ने बताया कि फेडरेशन की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग में देश-दुनिया के 380 शाखा के करीब 180 प्रतिनिधि भाग लेंगे। राजस्थान में पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह की मेज़बानी भी प्रतापगढ़ ग्रुप को मिली है। ग्रुप के प्रवक्ता रितेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर करीब 15 दिन से तैयारियां चल रही हैं।

12 समितियों का गठन कर इसके सफल प्रबंधन के लिए 75 सदस्यीय टीम बनाई गई है। फेडरेशन की सबसे बड़ी शाखा प्रतापगढ़ की है। जिसमें 218 परिवार सदस्य हैं। वही नई शाखा के रूप में अरनोद ग्रुप का गठन किया गया है। जिसके प्रमुख पदाधिकारी भी आज शपथ लेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page