ऑल इंडिया दिगंबर जैन सीए फाउंडेशन के तत्वावधान में 22 जून रविवार सुबह 9:30 बजे मुंबई में सेमिनार एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोरेगांव मुंबई के स्पोर्ट क्लब, न्यू लिंक रोड पर रखा गया है। मुंबई से पढ़िए, यह खबर…
मुंबई। ऑल इंडिया दिगंबर जैन सीए फाउंडेशन के तत्वावधान में 22 जून रविवार सुबह 9:30 बजे मुंबई में सेमिनार एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोरेगांव मुंबई के स्पोर्ट क्लब, न्यू लिंक रोड पर रखा गया है। गोरेगांव वेस्ट मुंबई में होने वाले सेमिनार एवं स्नेह सम्मेलन के मुख्य वक्ता सीए निकुंज शशिकांत शाह रहेंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि एसपी जैन चेयरमैन प्राइड होटल ग्रुप रहेंगे। अतिथियों में कीर्ति गनोरकर जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर सन फार्मा लिमिटेड, सीए रोहित जैन, मैनेजिंग पार्टनर इएलपी एडवोकेट एंड सॉलीसीटर होंगे।
सेमिनार और सम्मेलन के लिए ऑल इंडिया दिगंबर जैन सीए फाउंडेशन के अध्यक्ष निलेश दोषी, सेक्रेटरी सोनपाल जैन, कोषाध्यक्ष निकुंज जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र शाह, उपाध्यक्ष वर्धमान कुमार कासलीवाल, जयेश काला विपिन मेहता, प्राची जैन, मनीष जैन, शीतल शेठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।













Add Comment