समाचार

जैना का द्विवार्षिक अधिवेशन शिकागो में होगा : 2 से 4 जुलाई तक यूएसए में होगा आयोजन


फेडरेशन ऑफ जैन एसोसिएट्स इन नार्थ अमेरिका (जैना) का द्विवार्षिक अधिवेशन जुलाई 25 में शिकागो में होने जा रहा है। इसमें विश्वभर से 4 हजार सदस्य भाग लेंगे। इंदौर से टीके मंजू वेद सपरिवार शामिल होंगे। रविवार को उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। फेडरेशन ऑफ जैन एसोसिएट्स इन नार्थ अमेरिका (जैना) अमेरिका के लगभग 150 जैन मंदिरों की पेरेंट बाड़ी है। जिसका हर 2 साल में अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन होता है। इस वर्ष यह अधिवेशन शिकागो (यूएसए) में 2 से 4 जुलाई तक आयोजित होगा। इस सम्मेलन में संपूर्ण अमेरिका के अतिरिक्त पूरे विश्व से लोग शामिल होते हैं। यह एक मात्र संस्था है, जिसमें जैन समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि और श्रमण श्रमणियां शामिल होते हैं। अगस्त 2024 से इसका रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हुआ एवं अब जुलाई 2025 में 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

लगभग 4 हजार प्रतिनिधि इस महोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं। धर्म, समाज, जीवदया, मानवता और विभिन्न विषयों पर उपयोगी चर्चा अधिवेशन के दौरान होती है। युवाओं के लिए पृथक संस्था है, जिसमें वे एक-दूसरे से मिलकर अपने विचार शेयर करते हैं। अभा दिगंबर जैन महासभा, श्री दिगम्बर जैन महासमिति और जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के प्रतिनिधि के रूप में इंदौर से टीके मंजु वेद पुत्री प्रियंका जैन के साथ परिवार सहित इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

रविवार को स्थानीय कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई तथा इंदौर स्थित श्रमणाचार्य श्री विभव सागर जी,अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज और मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज ने वेद दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। समाज श्रेष्ठी संजय किरण गोधा, राकेश ज्योति पाटनी, प्रदीप साधना, झांझरी, नरेश अनिता सेठिया, गजेंद्र सीमा सेठी, नीता राजेश जैन, रेखा संजय जैन, कमलेश जैन, समाज सेवी डॉ. जिनेंद्र जैन, राजेश दद्दु ने स्वागत कर विदाई दी व सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page