समाचार

ऐसा आशीर्वाद मिले कि मेरी हो जाए दीक्षा: जहाजपुर दर्शन के दौरान सुशीला पाटनी ने लिया भाव 


गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का सुशीला पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ ने आशीष लिया और कहा कि माताजी मुझे ऐसा आशीर्वाद दें कि मेरी भी दीक्षा हो। इस अवसर पर स्वस्ति संदेश पत्रिका का विमोचन भी किया गया। जहाजपुर से पढ़िए, यह खबर…


  जहाजपुर। सुशीला पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ महिला मंडल की सदस्यों के साथ स्वास्तिधाम जहाजपुर दर्शनार्थ आईं। उन्होंने मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने माता जी के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके द्वारा स्वस्ति संदेश पत्रिका का विमोचन भी किया गया। उन्हें गुरु मां को मंगल आहार देने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुशीला पाटनी ने उद्बोधन में कहा कि मेरे बच्चे बहुत अच्छे हैं। उनका और मेरे सास ससुर का आशीर्वाद उनका संबल ही है, जो मैं आज यहां हूं। उन्होंने माताजी से आशीर्वाद मांगा कि माताजी मुझे ऐसा आशीर्वाद दे की मेरी भी दीक्षा हो। उन्होंने कहा धन, दौलत, पैसा परिवार कुछ भी नहीं है। पैसा कुछ भी नहीं हैं। धर्म करो, तपस्या करो, त्याग करो, माताजी के चरणों में आकर कुछ सीखो तो अपना जीवन सुधरेगा नहीं तो कुछ भी नहीं होगा। उन्होंने कहा की सबकुछ छूट जाए पर धर्म से दूर न हो। गुरु का साथ न छूटे बस यही भावना है कि गुरुजी जहां पहुंचे हम भी वहां तक पहुंचें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page