कालानी नगर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय गुप्ति सदन में शुक्रवार से त्रि-दिवसीय वार्षिकोत्सव उपाध्याय श्री गुप्तिसागर जी महाराज के आशीर्वाद से मनाया जाएगा। इसमें तीन में विविध कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। कालानी नगर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय गुप्ति सदन में शुक्रवार से त्रि-दिवसीय वार्षिकोत्सव उपाध्याय श्री गुप्तिसागर जी महाराज के आशीर्वाद से मनाया जाएगा। इस उत्सव में 13 जून शुक्रवार को सुबह साढ़े 8 बजे चौसठ ऋद्धि मंत्र अर्घ्य समर्पण 16 परिवार करेंगे। सुबह 9 बजे विनयांजलि सभा होगी। सुबह साढ़े 9 बजे मुनि श्री सिद्धांत सागर जी के प्रवचन होंगे। सुबह 10 बजे निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। इसमें योग्य चिकित्सक जांच कर परामर्श देंगे। शाम को साढ़े 7 बजे आरती और रात साढ़े 8 बजे विद्वत संगोष्ठी धर्म, तीर्थ, श्रुत एवं संस्कृति संरक्षण में हमारी भूमिका विषय पर होगी। शनिवार 14 जून को सुबह 8 बजे से 24 घंटे का भक्तामर जी के अखंड पाठ की स्थापना विभिन्न भक्तामर मंडल एवं ग्रुपों की ओर से की जाएगी। भक्तामर पाठ के पुण्यार्जक रोशन मयूरी जैन, राजेंद्र अपूर्व रावका परिवार तथा मनोज सुमन मोदी हैं।
रविवार 15 जून को सुबह 8 बजे भक्तामर विधान, भक्तामर पाठ का समापन, विश्व शांति यज्ञ, सुबह 10 बजे श्री जी की शोभायात्रा एवं अभिषेक किया जाएगा। रात 8 बजे पितृ दिवस पर विशेष आयोजन होगा। उषा पाटनी ने बताया कि आयोजक श्री 1008आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय गुप्ति सदन कालानी नगर है। इसमें सहयोगी संस्था दिगंबर जैन महिला संगठन(सीनियर-जूनियर), आदर्श महिला मंडल, ज्ञानवर्धिनी पाठशाला हैं। समाज के सुनील बांझल ने सभी समाजजनों को कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।













Add Comment