समाचार

सुरेंद्र से बने क्षुल्लक श्री पुण्योदय सागर: उदयपुर के समाजजनों ने निकाली बिनोरी


सुरेंद्र जैन जीरभार वालों की झीलों की नगरी उदयपुर में आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्याती भव्य क्षुल्लक दीक्षा हुई। दीक्षार्थी सुरेंद्र जैन की दीक्षा समारोह की पूर्व संध्या पर उदयपुर नगर वासियों ने बिनोरी कार्यक्रम किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज ने सुरेंद्र जैन को क्षुल्लक दीक्षा देकर पुण्योदय सागर का नया नाम दिया। बेडिया से पढ़िए, अजय शाह की यह खबर…


बेडिया। निमाड़ की धरा बहुत पुण्य शाली है। जहां एक ही परिवार से 9 लोगों ने दिगंबरत्व धारण किया। सुरेंद्र जैन जीरभार वालों की झीलों की नगरी उदयपुर में आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्याती भव्य क्षुल्लक दीक्षा हुई। दीक्षार्थी सुरेंद्र जैन की दीक्षा समारोह की पूर्व संध्या पर उदयपुर नगर वासियों ने बिनोरी कार्यक्रम किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। अमरिष जैन और सौरभ जैन इंदौर ने बताया कि 8 जून की प्रातः 9.30 बजे दीक्षार्थी सुरेंद्र जैन को दिगंबरत्व धारण कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दर्शना सुनील जैन ने दीक्षार्थी के माता-पिता बनकर अपना फर्ज निभाया। दीक्षार्थी सुरेंद्र जैन के दीक्षा समारोह के दौरान एक कबूतर पूरे समय मंच के उपर बैठकर दीक्षा समारोह के खूबसूरत फलों को निहार रहा था।

सभी समाजजन सत्य विचार में उसकी उपस्थिति एहसास से ऐसा महसूस कर रहे थे, जैसे वो आत्मा तो नहीं जिसने वर्षों पहले उनके मन में एक बीज का रोपण किया था। आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज ने सुरेंद्र जैन को क्षुल्लक दीक्षा देकर पुण्योदय सागर का नया नाम दिया। कार्यक्रम के दौरान बैडिया, सनावद, इंदौर, खंडवा, साटकुर, भोपाल आदि से परिजन दीक्षा समारोह में शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page