श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर, राजेंद्र नगर में रविवार प्रातः गुरुदेव मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री का दिव्य सान्निध्य प्राप्त हुआ। एक दिन के प्रवास पर पधारे मुनि श्री ने मंदिर में कलशाभिषेक और शांतिधारा का मंत्रोच्चार स्वयं करते हुए श्रीजी अभिषेक ग्रुप के सदस्यों से विधिपूर्वक कलशाभिषेक करवाया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर, राजेंद्र नगर में रविवार प्रातः गुरुदेव मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री का दिव्य सान्निध्य प्राप्त हुआ। एक दिन के प्रवास पर पधारे मुनि श्री ने मंदिर में कलशाभिषेक और शांतिधारा का मंत्रोच्चार स्वयं करते हुए श्रीजी अभिषेक ग्रुप के सदस्यों से विधिपूर्वक कलशाभिषेक करवाया। इस अवसर पर राजेंद्र नगर जैन समाज के प्रचार मंत्री दीपक पाटनी ने जानकारी दी कि मुनिश्री ने ग्रुप के समस्त सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए विशेष रूप से निलेश सेठी, धर्मेंद्र जैन, विपिन पाटनी सहित पूरे ग्रुप की इस सेवा भावना की सराहना की।
135 मंदिरों में दर्शन-कलश का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान श्रीजी अभिषेक ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि उनका लक्ष्य इंदौर के सभी 135 जैन मंदिरों में वर्ष में एक बार दर्शन कर कलशाभिषेक करने का है। आज का कार्यक्रम इस श्रृंखला का 52वां मंदिर रहा।
समाज का स्वागत एवं सहभागिता
राजेंद्र नगर समाज के अध्यक्ष कैलाश पाटनी एवं कोषाध्यक्ष मुकेश पाटनी ने गुरुदेव एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस पुण्य कार्य में सहभागिता के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सुमित बजाजतिया, नीरज जैन, जम्बु पाटनी, श्रीमती मीना पाटनी, संदीप अजमेरा, विनय जैन, कमलेश सेठी, अक्षय जैन, ललित पाटनी सहित समाज के अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज के युवाओं को धार्मिक कार्यों से जोड़ने और जैन संस्कृति के संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण बना।













Add Comment