आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक, संयम और साधना में रत पूज्य मुनिश्री प्रणुत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनियोग सागर जी का भव्य मंगल प्रवेश 8 जून 2025, रविवार को प्रातः 7:15 बजे, बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज में संपन्न होगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर | आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक, संयम और साधना में रत पूज्य मुनिश्री प्रणुत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनियोग सागर जी का भव्य मंगल प्रवेश 8 जून 2025, रविवार को प्रातः 7:15 बजे, बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज में संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर मालगंज चौराहे से बैंड-बाजों, धर्मध्वजाओं और जयकारों के साथ शोभायात्रा के रूप में मुनिश्री की भव्य अगवानी की जाएगी।
पाँच दिवसीय धार्मिक महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन निम्नानुसार आयोजन होंगे:
प्रातःकाल: अभिषेक एवं शांतिधारा के उपरांत मुनिश्री की दिव्य देशना
सायं 6:30 बजे: प्रतिक्रमण एवं आरती
रात्रि 9:00 बजे: वैयावृत्ति
इस अवसर पर बीसपंथी मंदिर व्यवस्थापक समिति और सहयोगी संगठनों द्वारा समाजजन से निवेदन किया गया है कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और सपरिवार पधारकर पूज्य मुनिश्री की अगवानी में सहभागी बनें।
आयोजन में सहयोगी संस्थाएं दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद (कीर्ति स्तंभ), कीर्ति वाणी बहू मंडल, स्वाध्याय मंडल, पंचलश्करी गोठ (रामशाह मंदिर – मोदीजी की नसिया), चंदाप्रभु जिनालय, मल्हारगंज हैं।













Add Comment