समाचार

श्रुत पंचमी पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया, निकली भव्य शोभायात्रा : धवला, जयधवला, महाधवला आदि ग्रंथों की अष्ट द्रव्यों से की गई पूजा-अर्चना 


कस्बा फागी एवं आसपास के क्षेत्रों—चकवाडा, चौरू, नारेड़ा, मंडावरी, मेहंदवास, लसाडिया, निमेड़ा तथा लदाना सहित समस्त क्षेत्र में दिगंबर जैन समाज का प्रमुख पर्व श्रुत पंचमी महोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रातः 7 बजे बीचला मंदिर पार्श्वनाथ जिनालय से गणिनी आर्यिका श्री विशुद्ध मति माताजी संघ के सानिध्य में माँ जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा जयकारों के साथ निकाली गई। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह विशेष रिपोर्ट…


फागी। कस्बा फागी एवं आसपास के क्षेत्रों—चकवाडा, चौरू, नारेड़ा, मंडावरी, मेहंदवास, लसाडिया, निमेड़ा तथा लदाना सहित समस्त क्षेत्र में दिगंबर जैन समाज का प्रमुख पर्व श्रुत पंचमी महोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

जैन महासभा प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने बताया कि प्रातः 7 बजे बीचला मंदिर पार्श्वनाथ जिनालय से गणिनी आर्यिका श्री विशुद्ध मति माताजी संघ के सानिध्य में माँ जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा जयकारों के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पार्श्वनाथ चैत्यालय पहुंची, जहां धवला, जयधवला, महाधवला आदि ग्रंथों की अष्ट द्रव्यों से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात समस्त जैन समाज ने ग्रंथों को यथावत स्थान पर विराजमान कर पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की।

आर्यिका श्री विशुद्ध मति माताजी ने अपने प्रवचन में कहा:

“श्रुत पंचमी, दिगंबर जैन समाज का ज्ञान आराधना का पर्व है। इस दिन भगवान महावीर की दिव्य वाणी को पहली बार षट्खण्डागम् ग्रंथ के रूप में लिपिबद्ध किया गया था। यह पर्व आगम ग्रंथों की महत्ता को रेखांकित करता है, जो जैन धर्म का सर्वोच्च एवं प्राचीन ग्रंथ है।”

इस अवसर पर अग्रवाल समाज मंदिर समिति के मंत्री श्री कमलेश चौधरी ने जानकारी दी कि चित्र अनावरण प्रेमचंद व अशोक कुमार बड़जात्या (चोमू बाग, सांगानेर) द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन मोहनलाल जैन परिवार (सवाई माधोपुर) ने किया। पाद प्रक्षालन – आर्यिका विशुद्ध मति माताजी का पाद प्रक्षालन नरेश कुमार जैन (ग्वालियर) द्वारा तथा आर्यिका विज्ञ मति माताजी का पाद प्रक्षालन कैलाश चंद, हनुमान प्रसाद, सीताराम, अशोक, विनोद कुमार, भरत जैन (कलवाड़ा) द्वारा किया गया। शास्त्र भेंट सकल दिगंबर जैन समाज (सवाई माधोपुर एवं चोमू बाग सांगानेर) द्वारा किया गया। वस्त्र भेंट प्रेमचंद–महेंद्र कुमार बड़जात्या (चोमू बाग सांगानेर) एवं प्रमोद कुमार – उदित जैन (ग्वालियर) ने भेंटकर पुण्यार्जन प्राप्त किया।

चातुर्मास 2025 की घोषणा:

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शहरों व कस्बों से आए श्रद्धालुओं ने चातुर्मास 2025 हेतु आर्यिका संघ को श्रीफल भेंट किया। इस पर माताजी ने सम्पूर्ण समाज को अंगीकार करते हुए सवाई माधोपुर में चातुर्मास करने की घोषणा की, जिससे संत भवन जयकारों से गूंज उठा।

उपस्थिति और सहभागिता:

कार्यक्रम में समाज के कैलाश कलवाड़ा, सोहनलाल झंडा, रामस्वरूप मोदी, कैलाश कासलीवाल, महावीर झंडा, महावीर अजमेरा, सुकुमार झंडा, महावीर प्रसाद बावड़ी, संतोष बजाज, कैलाश कैडीला, भागचंद कासलीवाल, वीरेंद्र डोसी, राजेंद्र मोदी, पारस मोदी, विनोद मोदी, पवन कागला, राजकुमार कागला, अशोक कागला, मनीष गोधा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं में सुशीला बावड़ी, मीरा झंडा, राजश्री कागला, रेखा झंडा, रानी नला, संगीता कागला, प्रीति कलवाड़ा, ललिता बजाज, पिंकी मोदी, शिप्रा कासलीवाल व अंजु मोदी ने श्रद्धा से सहभागिता निभाई। राजमहल, सवाई माधोपुर, ग्वालियर, प्रतापनगर, सांगानेर (चोमू बाग), जयपुर, डिग्गी, मालपुरा, कोटा, निवाई, चकवाडा, माधोराजपुरा समेत समस्त राजस्थान से पधारे श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवं आर्यिका संघ से मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page