श्रुत पंचमी महापर्व पर अतिशय क्षेत्र बड़ागांव में विभिन्न नगर-शहरों से धर्मप्राण समाजों ने आचार्य श्री विमर्शसागर जी ससंघ के चरणों में अपने नगर में चातुर्मास के लिए निवेदन किया। इसमें सहारनपुर, शामली, दिल्ली, नोएडा 5-27, बड़ागांव आदि स्थानों जनता शामिल रही। आचार्यश्री ने सभी भक्तों की अंतस भावना को देखते हुए आगंतुक सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय शुभाशीष प्रदान किया। साथ ही सहारनपुर जैन समाज को 99 प्रतिशत आशीर्वाद प्रदान किया। बड़ा गांव से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
बड़ागांव। चातुर्मास काल ज्यों-ज्यों निकट आता जाता है। त्यों-त्यों गुरु भक्तों की उत्कंठा बढ़ती जाती है। प्रत्येक धर्मात्मा श्रावक की यह अंतस भावना रहती है कि निर्ग्रन्य मुनिराजों के चरणों से हमारा नगर, हमारा घर पावन पवित्र हो। इसी श्रृंखला में 31 मई को श्रुत पंचमी महापर्व पर अतिशय क्षेत्र बड़ागांव में विभिन्न नगर-शहरों से धर्मप्राण समाजों ने आचार्य श्री विमर्शसागर जी ससंघ के चरणों में अपने नगर में चातुर्मास के लिए निवेदन किया। इसमें सहारनपुर, शामली, दिल्ली, नोएडा 5-27, बड़ागांव आदि स्थानों जनता शामिल रही। आचार्यश्री ने सभी भक्तों की अंतस भावना को देखते हुए आगंतुक सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय शुभाशीष प्रदान किया।
साथ ही सहारनपुर जैन समाज को 99 प्रतिशत आशीर्वाद प्रदान किया। आशीर्वाद पाते ही संपूर्ण अतिशय क्षेत्र गुरुवर के जयकारों से गुंजायमान हो गया। तत्काल उपस्थित जनसमुदाय के मध्य सहारनपुर समाज बन्धुओं ने समस्त गुरु भक्तों को आमंत्रित भी कर लिया। वर्ष 2025 का बल भावलिंगी संत बाणु का यह 30 वां चातुर्मास है, जो धर्मनगरी सहारनपुर में होगा। सहारनपुर के साथ शामली समाज को भी उपसंघ का चातुर्मास मिला। आचार्य श्री विमर्शसागर जी ने अपने ससंघ चातुर्मास घोषणा के साथ ही धर्मनगरी शामली जैन समाज को भी अपने मंगल शुभाशीष के रूप में अपने संघ से ही मुनिश्री विव्रतसागर जी का उपसंघ प्रदान किया। संभावित 3 जून को आचार्य श्री ससंघ अतिशय क्षेत्र बड़ागांव से चातुर्मास स्थल की ओर पदविहार प्रारंभ करेंगे। जिसमें विभिन्न नगर, शहर ग्रामों को आचार्य श्री पावन चरण रज प्राप्त होगी।













Add Comment