समाचार

शांतिनाथ सेवा संघ करायेगा अयोध्या बनारस की तीर्थ वंदना: अतिथियों संघ के पदाधिकारियों ने तीर्थयात्रा पोस्टर का किया विमोचन


श्री दिगंबर जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली ने अग्रवाल धर्मशाला शकरपुर दिल्ली में आयोजित समारोह में आगामी तीर्थ वंदना की घोषणा की। श्री शांतिनाथ सेवा संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद जैन एवं महामंत्री दिनेश जैन टीटू ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सजल जैन (महक ग्रुप) दिल्ली व राजेंद्र भंडारी (अध्यक्ष अतिशय क्षेत्र टिकटोली) मुरैना, बाहर से आए हुए अतिथियों एवं संघ के पदाधिकारियों ने तीर्थयात्रा पोस्टर का विमोचन किया। नईदिल्ली से पढ़िए मनोज जैन नायक की यह खबर..


नई दिल्ली। श्री दिगंबर जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली ने अग्रवाल धर्मशाला शकरपुर दिल्ली में आयोजित समारोह में आगामी तीर्थ वंदना की घोषणा की। श्री शांतिनाथ सेवा संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद जैन एवं महामंत्री दिनेश जैन टीटू ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सजल जैन (महक ग्रुप) दिल्ली व राजेंद्र भंडारी (अध्यक्ष अतिशय क्षेत्र टिकटोली) मुरैना, बाहर से आए हुए अतिथियों एवं संघ के पदाधिकारियों ने तीर्थयात्रा पोस्टर का विमोचन कर सभी साधर्मी बंधुओं को इस वर्ष अयोध्याजी वाराणसी सहित निकटतम तीर्थ क्षेत्र की वंदना कराने की घोषणा की। महानगर दिल्ली एनसीआर में निवासरत दिगम्बर जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली विगत वर्षों से सजातीय बंधुओं को पावन तीर्थ क्षेत्रों की वंदना कराने का पुण्यशाली कार्य करता आ रहा है। श्री शांतिनाथ सेवा संघ द्वारा रविवार को अग्रवाल धर्मशाला (मधुवन पार्क के सामने) निर्माण विहार दिल्ली में समारोह का आयोजन किया गया है। सकल जैसवाल जैन समाज दिल्ली एनसीआर द्वारा आयोजित समारोह में श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली द्वारा तीर्थ यात्रा की घोषणा के साथ में चित्रकला प्रतियोगिता, लकी ड्रॉ, बुजुर्ग बंधुओं, पुजारियों, कुंडलपुर यात्रा के सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

समारोह के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। समारोह के शुभारंभ में चित्र अनावरण दिलीपकुमार मनीष जैन (आगरा वाले), राकेश जैन (मुरार वाले), सुनीलकुमार पवन जैन (बरबाई वाले), पं. रमेशचंद जैन मंडावली, दीप प्रज्वलन दीपक, अनिल, ऋषभ, श्रेयांस जैन, जिनवाणी स्थापना अशोककुमार रोमी जैन शकरपुर, वीरेंद्रकुमार संदेश जैन शकरपुर, कपूरचंद गगन जैन इंद्रपुरम, मनोजकुमार अभय जैन नोएडा द्वारा की गई। समारोह के दौरान गिरीशचंद मयंक जैन शकरपुर ने मंच उद्घाटन किया। आयोजित लकी ड्रॉ में विमलकुमार अनिलकुमार पुणारावत परिवार (ओम ओवरसीज) दिल्ली की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं के लिए स्वल्पाहार एवं सामूहिक वात्सल्य भोज की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंच संचालन का उत्तरदायित्व सुनील जैन (समोने वाले) शकरपुर ने निभाया। संघ के कोषाध्यक्ष अजय जैन अजिया ने बताया कि समस्त सजातीय बंधुओं को इस वर्ष शाश्वत तीर्थ क्षेत्र अयोध्याजी, श्रावस्ती, धर्मपुरी, काशी विश्वनाथ, वाराणसी आदि जैन तीर्थों की बंदना कराई जाएगी। तीर्थ यात्रा से संबंधित तिथि सहित सभी आवश्यक जानकारियों से अति शीघ्र सभी को अवगत कराया जाएगा।

अतिशय क्षेत्र टिकटोली के विकास पर हुई विशेष चर्चा

श्री शांतिनाथ सेवा संघ, शकरपुर दिल्ली द्वारा आयोजित वार्षिक यात्रा की घोषणा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जिला मुख्यालय से मात्र 47 कि.मी. की दूरी पर स्थित 1000 बर्ष से भी अधिक प्राचीन श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली के विकास को लेकर विशेष चर्चा हुई। इस चर्चा का केंद्र बिंदु रहा। कैसे युवाओं की भागीदारी से टिकटोली को सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। मुख्य अतिथि राजेंद्र भंडारी (अध्यक्ष अतिशय क्षेत्र टिकटोली) ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस चर्चा में महक ग्रुप के डायरेक्टर युवा उद्यमी सजल जैन दिल्ली, युवाजन अध्यक्ष नवीन जैन, महामंत्री अजय जैन बॉबी, मुख्य यात्रा संयोजक मोहित जैन चीकू मुख्य रूप से उपस्थित थे। युवाजन सदस्यों ने मिलकर टिकटोली में जनसुविधाओं के विस्तार, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, तथा नवयुवकों को संगठित कर सेवा कार्यों में जुटाने जैसे बिंदुओं पर विशेष चर्चा की। कार्यक्रम में यह स्पष्ट संदेश गया कि आने वाले समय में टिकटोली न केवल धार्मिक रूप से बल्कि सामाजिक विकास की दृष्टि से भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page