सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। इसमें उप्र के शामली के अंकित जैन की पुत्री सावी जैन ने पूरे देश में कक्षा 12वीं के परिणाम में पहला स्थान बनाया। श्रीफल जैन न्यूज परिवार जल्द ही ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करेगा। शामली से पढ़िए, यह खबर…
शामली। सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के बच्चों ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर दिगंबर जैन समाज का नाम रोशन किया है। इसी तरह उत्तरप्रदेश शामली के अंकित जैन की बेटी सावी जैन ने सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में संपूर्ण भारत में टॉप करते हुए 500 में से 499 अंक प्राप्त किए। ऐसी बेटी समाज की शान है। ऐसे बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान होना चाहिए। श्रीफल जैन न्यूज परिवार जल्दी ही आने समय में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान करेगा। देश की सभी संस्थाओं को आगे आगे बच्ची का उत्साह वर्धन करना चाहिए।













Add Comment