समाचार

चावल पर सूक्ष्म लेखन की कृति ‘कलश’ का विमोचन: गणाचार्य श्री विराग सागर के अंतिम उपदेश हैं अंकित 


पट्टाचार्य महोत्सव के अवसर पर सुमति धाम इंदौर स्थित सभा मंडप में चावल के दानों पर जयपुर की नीरू छाबड़ा के सूक्ष्म लेखन द्वारा निर्मित अनोखी कृति ‘कलश’ का भव्य विमोचन हुआ। इस कृति में चावल पर सूक्ष्म लेखन कलाकार नीरू छाबड़ा ने गणाचार्य श्री विराग सागर गुरुदेव के अंतिम उपदेश को 481 चावलों पर अंकित किया है। जयपुर से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


जयपुर। पट्टाचार्य महोत्सव के अवसर पर सुमति धाम इंदौर स्थित सभा मंडप में चावल के दानों पर जयपुर की नीरू छाबड़ा के सूक्ष्म लेखन द्वारा निर्मित अनोखी कृति ‘कलश’ का भव्य विमोचन हुआ। इस कृति में चावल पर सूक्ष्म लेखन कलाकार नीरू छाबड़ा ने गणाचार्य श्री विराग सागर गुरुदेव के अंतिम उपदेश को 481 चावलों पर अंकित किया है। इस उत्कृष्ट कृति का विमोचन आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर कलाकार नीरू छाबड़ा, प्रदीप छाबड़ा, प्रतीक गंगवाल, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुनिश्री समत्व सागर ने आचार्य श्री को कृति में लिखे गए उपदेशों की जानकारी दी। जिसे सुनकर आचार्य श्री ने कलाकार नीरू छाबड़ा को आशीर्वाद प्रदान किया। संघ के समस्त मुनियों ने भी इस अद्भुत कृति का अवलोकन किया और सराहना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page