समाचार

जैन मिलन के 59वें स्थापना दिवस पर सकोरे बांटे: जूस और आइसक्रीम का बच्चों ने उठाया लुत्फ 


मुरैना में भारतीय जैन मिलन का 59 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सकोरों का वितरण और बच्चों को फलों का रस तथा आइसक्रीम बांटी गई। महिलाओं ने जीवदया के प्रति सहभागिता की सभी से अपील की। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। भारतीय जैन मिलन के 59 वें स्थापना दिवस पर जैन मिलन महिला ने पक्षियों के लिए सकोरे एवं संस्कृत विद्यालय में बच्चों को आइसक्रीम और जूस का वितरण किया। जैन मिलन महिला वर्धमान शाखा ने शुक्रवार को 59वां स्थापना दिवस समारोह कई कार्यक्रम कर मनाया। इस अवसर पर जीवदया कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी के मद्देनजर पक्षियों के पानी के बंदोबस्त के लिए मिट्टी के सकोरे वितरण किए। अध्यक्ष सपना जैन ने भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर सभी को संस्था के उद्देश्यों के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। मंत्री कल्पना जैन ने मिट्टी के सकोरे वितरण करते समय सभी को बताया कि सकोरों में नित्य नियम से पानी भरकर जीवदया के उद्देश्य को पूरा करने में सहभागिता प्रदान करें। क्षेत्रीय चेयरमेन वीरांगना बबीता जैन को जन्म दिवस की सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री गोपाल दिगंबर जैन संस्कृत विद्यालय के सभी छात्रों को फलों का रस एवं आइसक्रीम दी गई। विद्यालय के प्राचार्य पंडित चक्रेश शास्त्री का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पदाधिकारी सह-कोषाध्यक्ष वीरांगना सरिता जैन, चेयरमैन वीरांगना बबीता जैन, चेयरमैन सदस्य वीरांगना रजनी जैन, संयोजिका लीना जैन, जैन मिलन महिला वर्धमान की अध्यक्ष सुप्रिया जैन, सचिव अंजलि जैन, कोषाध्यक्ष निधि जैन, पूर्व अध्यक्ष रूबी जैन, अंजना जैन, बबिता जैन, आरती जैन, दीपाली जैन, जैन मिलन महिला की अध्यक्ष सपना जैन, सचिव कल्पना जैन, कोषाध्यक्ष शीतल जैन, श्वेता जैन, सीमा जैन, शालु जैन, प्रीति जैन, बबीता जैन, सविता जैन, ऊषा जैन उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page