भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को एफ-126 चांदनी चौक बजाज वर्ल्ड के पास कमलानगर में युवा जैन मिलन द्वारा शीतल जल की प्याऊ का उद्घाटन किया गया। मीठे जल पिलाकर जनता की सेवा की गई। 50 मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए। आगरा से पढ़िए, अनिल जैन की खबर…
आगरा। भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को एफ-126 चांदनी चौक बजाज वर्ल्ड के पास कमलानगर पर युवा जैन मिलन द्वारा शीतल जल की प्याऊ का उद्घाटन श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी एवं मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस शीतल प्याऊ का संचालन अलोक जैन, अंजली जैन, आकर्ष अहिंसा, मीना जैन, अक्षरा जैन द्वारा मीठे जल को पिलाकर किया गया।प्रदीप जैन ने कहा है कि जितने पानी की जरूरत हो उतने ही पानी का प्रयोग करना चाहिए। व्यर्थ में पानी का अपव्यय नहीं करना चाहिए। विगत 15 वर्षों से इस स्थान पर गर्मियों के मौसम में प्याऊ लग रही है। जिससे गर्मियों में जनता की सेवा की जा सके।
जिसके बाद जैन मिलन महावीर उत्तरी एवं महिला जैन मिलन के सदस्यों द्वारा उपस्थित सभी लोगों को गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए 50 मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए। इस अवसर पर युवा जैन मिलन के सदस्यों ने प्रदीप जैन पीएनसी एवं जगदीश प्रसाद जैन को दुपटा एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, अंकुर अमूल, अंकुर रईस, अनुज जैन क्रांति, अनिल जैन, नरेश जैन लुहारिया, शुभम जैन, अवनी जैन, सुवीणा जैन, समस्त जैन युवा मिलन और भारतीय जैन मिलन सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment