जीव दया टीम ने अक्षय तृतीया महोत्सव पर बुधवार को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर महावीर नगर (द्वितीय) में नि:शुल्क परिंडा, पक्षी दाना और कपड़े से बने बेग वितरित किए गए।भगवान आदिनाथ के प्रथम पारणा दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क गन्ने का रस वितरित किया गया। कोटा से पढ़िए, पारस जैन पार्श्व मणि की यह खबर…
कोटा। जीव दया टीम द्वारा अक्षय तृतीया महोत्सव के अवसर पर बुधवार को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर महावीर नगर द्वितीय में नि:शुल्क परिंडा, पक्षी दाना और पॉलीथीन मुक्त कोटा अभियान के तहत कपड़े से बने बैग वितरित किए गए। जीव दया टीम कोटा की संयोजक किरण ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भगवान आदिनाथ के प्रथम पारणा दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क गन्ने का रस वितरित किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष दर्पण जैन, सदस्य अभयकुमार जैन, अशोक जैन, जय कुमार जैन ने विशेष सहयोग किया।













Add Comment