सकल दिगंबर जैन बीसपंथ दिगंबर जैन समाज नैनवा द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर 7 मई को आहुत किया गया है। जिसमें डॉक्टर द्वारा सभी प्रकार की जांच की जाएगी। औषधि समाज द्वारा निःशुल्क दी जाएगी। नैनवा से अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…
नैनवा। मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है एवं जैन धर्म का प्रमुख सिद्धांत है। परस्परो ग्रहों जीवानाम जियो और जीने दो को चरितार्थ करते हुए सकल दिगंबर जैन बीसपंथ दिगंबर जैन समाज नैनवा द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर 7 मई को आहुत किया गया है। जिसमें डॉक्टर द्वारा सभी प्रकार की जांच की जाएगी। औषधि समाज द्वारा निःशुल्क दी जाएगी। नैनवा दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता महावीर जैन सरावगी ने बताया कि यह शिविर दोपहर 12 से 4 बजे तक श्री शांति वीर जैन धर्मस्थल बस स्टैंड पर होगा।
जिसका रजिस्ट्रेशन दोपहर 12 से 1 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सक दोपहर 1 बजे से 4 तक अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर में सेवा देने के लिए डॉ. रामचंद्रन बेंगलुरु स्पेशलिस्ट सर्जन स्पाइन हड्डी, डॉ. विवेक नीमच नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. योगेश दंत रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।













Add Comment